{"_id":"61c9ffe5de74ee7afd6f0ff3","slug":"in-nahan-sirmaur-people-were-facing-problem-on-monday-due-to-shortage-of-buses-nahan-news-sml3948591192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की कमी और सवारियों की भीड़ में गंतव्य तक पहुंचना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की कमी और सवारियों की भीड़ में गंतव्य तक पहुंचना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
नाहन के कच्चा टैंक स्थित मुख्य बस स्टैंड पर बसों की इंतजार में बैठीं सवारियां।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मंडी रैली में गईं परिवहन निगम नाहन की 55 बसों के अभाव में यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ीं। सोमवार को 70 से ज्यादा रूट प्रभावित रहे। जिन रूटों पर सरकारी बसें भी दौड़ीं उनमें ओवरलोडिंग देखी गई।
सरकारी के साथ-साथ निजी बसें भी खचाखच भरी रहीं। इसके चलते लोगों को गंतव्य स्थानों तक पहुंचने के लिए दिक्कतें हुईं। कई बसों के भीतर पांव रखने की भी जगह नहीं बची। यात्रियों को सीट मिलना तो दूर बस में सफर करना भी मुश्किल हो गया।
समय 11:15 बजे। स्थान मुख्य बस स्टैंड नाहन। यहां सवारियां बसों के इंतजार में बैठी रहीं। कई लोगों को बसें समय पर न मिलने से यात्री निराश दिखे। 11:57 पर दिल्ली गेट के पास भी सवारियों की भारी भीड़ देखी गई। दो बजे बस स्टैंड नाहन में गातू की ओर जाने वाली सरकारी बस में भारी सवारियां दिखीं। इस बस में लोगों को पांव रखने के लिए भी जगह नसीब नहीं हो पाई। लोगों को मजबूरन खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके बाद 3:02 बजे दिल्ली गेट पर पांवटा की ओर जाने वाली निजी बस में खचाखच भीड़ रही। नाहन बस स्टैंड पर सुबह पांच बजे से ही परेशानी का दौर शुरू हो गया था। कालाअंब फैक्टरी जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल और कॉलेज के बच्चों के साथ-साथ कामकाजी लोग भी इस दौरान परेशान दिखे।
सुबह साढ़े पांच बजे धर्मशाला-चंडीगढ़ वाया कालाअंब जाने वाली बस बंद होने के चलते कालाअंब जाने वाले फैक्टरी जाने वाले यात्रियों को परेशानी से दो-चार होना पड़ा। फैक्टरी जाने वाले युवक मोहन, प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने बस का कार्ड बनाया है लेकिन बस न जाने के कारण उन्हें निजी बस से जाना पड़ा।
इसी तरह छह बजे रेणुका जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। आईटीआई के छात्र अविनाश व शुभम ने बताया कि वे जमटा तक बढ़ोल की बस में जाते थे लेकिन नाहन-बढ़ोल बस के बारे में पता किया तो वह रूट पर नहीं चली। इसलिए उन्हें दूसरी बस में खड़े होकर गंतव्य तक जाना पड़ा।
.......
इन रूटों पर प्रभावित रहीं सेवाएं
मंडी रैली में बसें जाने से सिरमौर में 70 के करीब रूट प्रभावित रहे। बस स्टैंड नाहन के सहायक अड्डा प्रभारी राकेश ने बताया कि नाहन में सोमवार को 24 रूट प्रभावित रहे। सराहां में 21, पांवटा साहिब में 13 और रेणुरा में 12 रूटों पर बसों की आवाजाही प्रभावित रही।