{"_id":"61bf72725475e812102fa203","slug":"in-nahan-peace-meel-workers-strike-closed-after-20-days-nahan-news-sml393993573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसमील वर्करों की 20 दिन से जारी टूल डाउन हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसमील वर्करों की 20 दिन से जारी टूल डाउन हड़ताल खत्म
विज्ञापन
हड़ताल समाप्त करके एचआरटीसी कर्मशाला नाहन में काम पर वापिस लौटे पीस मील कर्मी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की नाहन कर्मशाला में 20 दिन से जारी पीस मील वर्करों की टूल डाउन हड़ताल समाप्त हो गई है। जयराम सरकार की ओर से परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने बीओडी की बैठक में पीसमील वर्करों को अनुबंध में लाने की मांग स्वीकार कर ली गई है। लिहाजा, जिला सिरमौर में भी सभी पीसमील वर्कर कर्मशाला में काम पर लौट आए हैं।
नाहन कर्मशाला में पीस मील वर्कर टूल लेकर बसों को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। हड़ताल खत्म करने के बाद काम पर लौटे सभी पीस मील वर्करों का जिला सिरमौर तकनीकी यूनियन सहित समस्त संगठनों व यूनियनों ने वर्कशॉप में स्वागत किया।
जिला सिरमौर पीस मील कर्मचारी मंच के अध्यक्ष जगदीश चंद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर सहित समस्त सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। जगदीश चंद ने कहा कि जयराम सरकार ने जो वादा किया था, वह पूरा करके दिखाया है। उन्होंने बताया कि बीओडी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में 989 पीस मील कर्मियों को अनुबंध में ले लिया जाएगा बाकी कर्मियों को मार्च व सितंबर माह में अनुबंध पॉलिसी में शामिल कर दिया जाएगा। इंटक के मुख्य पदाधिकारी यशपाल सिंह ने भी पीस मील वर्करों का वर्कशॉप में स्वागत करते हुए जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीस मील वर्करों के टूल डाउन हड़ताल पर जाने से कर्मशाला में मरम्मत कार्य काफी प्रभावित हो रहा था। निगम के तकनीकी कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया था। ऐसे में निगम प्रबंधन को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। रविवार को पीस मील वर्करों के हड़ताल से वापस आने पर कर्मशाला निगम प्रबंधन ने राहत की सांस ली है।
----
क्षेत्रीय प्रबंधन ने दी पीस मील वर्करों को बधाई:
हड़ताल पर बैठे पीसमील वर्करों को क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट धरना स्थल से कर्मशाला तक लेकर आए। इस दौरान उन्होंने सभी पीस मील वर्करों को बधाई दी। साथ ही आगामी सेवाओं को सुचारु करने के लिए काम पर जुटने की बात कही।