फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in nahan iti three days mahila khelkud pratiyogita silai win volleyball and rajgargh win badminton final

वॉलीबाल में शिलाई, बैडमिंटन में राजगढ़ ने जीता फाइनल

Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
in nahan iti three days mahila khelkud pratiyogita silai win volleyball and rajgargh win badminton final
आईटीआई नाहन में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ऊंची कूद में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। आईटीआई नाहन में तीन दिवसीय 13वीं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को वॉलीबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। वॉलीबाल में आईटीआई शिलाई ने नाहन को 2-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बैडमिंटन में राजगढ़ ने नाहन को हराया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में शिलाई की रूबीना और नीलम ने क्रमश: पहला और दूसरा व राजगढ़ की शालिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में शिलाई की प्रतिमा पहले, नाहन (महिला) की रंजना दूसरे और नाहन की सुषमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

800 मीटर में राजगढ़ की सपना, शिलाई की प्रियंका और प्रतिमा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में राजगढ़ की शालिनी और पायल ने पहला और दूसरा और शिलाई की नीलम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में नाहन की सितु पहले, शिलाई की वितमा दूसरे और राजगढ़ की समीक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में नाहन (महिला) की सपना, नाहन की दिव्या और सितु ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सामूहिक गान में राजगढ़ ने पहला, नाहन (महिला) ने दूसरा और शिलाई ने तीसरा स्थान हासिल किया।
लोक नृत्य में राजगढ़, शिलाई और नाहन ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed