{"_id":"61b9f4e4e3ae4b1f1a409a9a","slug":"in-nahan-first-day-54-candidates-came-for-arts-teachers-interview-nahan-news-sml393484371","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती शुरू, पहले दिन पहुंचे 54 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती शुरू, पहले दिन पहुंचे 54 अभ्यर्थी
विज्ञापन
नाहन में मॉडल प्राथमिक पाठशाला में काउंसलिंग को लेकर लाइन में खड़े सीएडंवी कला अध्यापक।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में सीएंडवी वर्ग के कला अध्यापकों के 21 पदों की बैचवाइज भर्ती बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन नाहन, पांवटा साहिब व शिलाई रोजगार कार्यालयों से 54 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।
नाहन के मॉडल राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शुरू हुई भर्ती के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से कोविड प्रोटोकाल का पालन कराया गया। इस दौरान एक-एक अभ्यर्थी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। सुबह 10 बजे शुरू हुई काउंसलिंग प्रक्रिया शाम सवा पांच बजे तक चली।
शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधीक्षक ताराचंद ने बताया कि पहले दिन 54 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए पहुंचे। 16 दिसंबर को राजगढ़, कमरऊ, सराहां और संगड़ाह के अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग होगी। इसके अलावा शिमला, सोलन, ऊना, बिलासपुर व मंडी जिला के अभ्यर्थियों के लिए 17 और हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू व लाहौल स्पीति जिला के अभ्यर्थियों के लिए 18 दिसंबर को काउंसलिंग होगी।