{"_id":"61b20eb5b9e6fb4c374e8c29","slug":"in-nahan-city-police-make-40-chalan-of-illegale-parking-on-thursday-nahan-news-sml392866497","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को गैराज समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को गैराज समझने वालों पर चला यातायात पुलिस का डंडा
विज्ञापन
अमरपुर मोहल्ला नाहन के समीप अवैध पार्किंग के चालान काटती यातायात पुलिस।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। शहर में सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क वाहनों पर वीरवार को पुलिस महकमे ने शिकंजा कसा। यातायात पुलिस ने अवैध रूप से पार्क किए वाहनों के ताड़बतोड़ चालान काटे। पुलिस कर्मियों ने शहर के विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। जहां भी सड़क किनारे वाहन पार्क किए नजर आए, उनके चालान काटे।
पुलिस ने शहर के नया बाजार क्षेत्र, महलात घाटी, लखदाता पीर, नगर परिषद कार्यालय के समीप सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए वाहनों के जमकर चालान काटे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग कर रहे दोपहिया वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा।
गौरतलब रहे कि शहर की सड़कों को लोगों ने अपना गैराज ही समझ लिया है। शहर की हर सड़क पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इन वाहनों के कारण दूसरे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसको लेकर ‘अमर उजाला’ ने वीरवार के अंक में एवीएन स्कूल नाहन से लेकर कालीस्थान तालाब सड़क पर वाहनों का अवैध कब्जा.., शीर्षक से खबर प्रकाशित की। वीरवार को पुलिस महकमा हरकत में आया।
विज्ञापन
यातायात पुलिस प्रभारी राम लाल चोपड़ा की अगुवाई में पुलिस टीम ने सड़क किनारे पार्क चौपहिया और दोपहिया वाहनों के जमकर चालान काटे। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह तड़के शुरू हुई जो देर शाम तक जारी रही। इस दौरान पुलिस ने करीब 40 वाहनों के चालान काटे।
------बाक्स
अवैध रूप से पार्क 40 वाहनों के काटे चालान
यातायात पुलिस प्रभारी रामलाल चोपड़ा ने कहा कि पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चलान काटे हैं। इसके अलावा ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और तेज रफ़्तार से दौड़ रहे दोपहिया वाहनों पर भी शिकंजा कसा। उन्होंने कहा कि शाम तक पुलिस 40 चालान कर चुकी है। कार्रवाई अब भी जारी है।
-----तन्हा