फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in dageda health block sirmaur 345 children vaccinated with covaccine on tuesday 8 feb 2022

धगेड़ा स्वास्थ्य खंड में 345 किशोरों को लगी को-वैक्सीन

Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
in dageda health block sirmaur 345 children  vaccinated with  covaccine on tuesday 8 feb 2022
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा में मंगलवार को सात केंद्रों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। इस दौरान 245 किशोरों को दूसरी डोज लगाई गई, जबकि 100 को पहली डोज लगी।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य खंड के मातर, भेड़ों, बर्मा पापड़ी, मंडलाह, आयुर्वेदा नाहन, संस्कृत कॉलेज, ददाहू व सैनवाला में किशोरों की वैक्सीनेशन की गई। उन्होंने कहा कि खंड में सभी किशोरों का वैक्सीनेशन जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने अपील की कि जिन बच्चों ने अब तक एक भी डोज नहीं लगाई है, वह केंद्रों पर आकर अपना पंजीकरण करवा टीका लगा सकते हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर जरूरी है कि सभी अपना वैक्सीनेशन करवाएं। स्वास्थ्य खंड में वरिष्ठ नागरिकों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर भगानी साहिब में रैपिड टेस्ट में निकले दो संक्रमित
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर भगानी साहिब में रैपिड एंटीजन टेस्ट में दो लोग संक्रमित मिले। मंगलवार को कुछ मरीज आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर भगानी साहिब में उपचार को पहुंचे थे।
दो मरीजों में लक्षण की आशंका होने पर आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में तैनात चिकित्सक पूजा चौधरी ने साथ लगती पीएचसी से किट मंगवा कर टेस्ट किया, जिसमें भगानी क्षेत्र के ही दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों को दवाइयां प्रदान कर घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुर डॉ. अजय देयोल ने बताया कि भगानी साहिब आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक की टीम ने टेस्टिंग की है। इस दौरान पॉजिटिव निकले दो संक्रमितों को दवा देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है।
.........
दो स्थान पर बूस्टर डोज, सात में लगेगी को-वैक्सीन
खंड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा डॉ. अजय देओल ने बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खंड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों को 9 फरवरी को दो स्थानों पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी बुधवार को सात स्थानों पर को-वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, चैंबर ऑफ कॉमर्स में बूस्टर डोज लगाई जाएगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन, शिवपुर, अंबोया, एसएसपीएस क्यारदा, एसपीएस शमपुर, विद्यापीठ स्कूल पांवटा साहिब, जीएनएमपीएस पांवटा साहिब में को-वैक्सीन लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed