फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in bogariya kalaambh sirmaur dead body of man found- and case file

कबाड़ बीनने वाले युवक का शव खड्ड से बरामद

Mon, 29 Aug 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
in bogariya kalaambh sirmaur dead body of  man found- and case file
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत बोगरिया इलाके में एक युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की शिनाख्त अजय कुमार (32) निवासी साढौरा (हरियाणा) के रूप में हुई है। कालाअंब पुलिस सूचना मिलते ही मौका स्थल पर पहुंची और शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया।
विज्ञापन

बहरहाल, कालाअंब पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार रविवार को अपनी बाइक से बोगरिया इलाके में कबाड़ बीनने के उद्देश्य से आया था। वह सड़क के साथ एक ढांक में बाइक समेत जा गिरा। बाइक ढांक में अटक गई, लेकिन वह नीचे खड्ड में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने सुबह उसको खड्ड में पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक कबाड़ बीनने का काम करता था। मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी छानबीन जारी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed