फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Importance of vaccination explained in Anganwadi center Chhota Chowk

आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौक में समझाया टीकाकरण का महत्व

Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
Importance of vaccination explained in Anganwadi center Chhota Chowk
आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौक में महिलाओं को टीकाकरण की जानकारी देती स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठ? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। टीकाकरण से हम बीमारियों की तीव्रता को कम कर सकते हैं। टीकाकरण का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। अपने बच्चों को सभी प्रकार के टीके अवश्य लगवाने चाहिए। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए भी लोग टीका लगवाएं। यह बात आंगनबाड़ी केंद्र छोटा चौक में विश्व टीकाकरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 22 महिलाओं ने हिस्सा लिया। राठौर ने कहा कि बच्चों का नियमित रूप से समय पर टीकाकरण करवाना चाहिए। इसके अलावा कोविड से बचाव के लिए कार्बेवैक्स, कोवैक्सीन, कोविशील्ड की दोनों डोज और बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना की चौथी लहर के खतरे को समझते हुए टीकाकरण करवाकर अपने को सुरक्षित करें। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे आसपास के इलाकों के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस वैश्विक महामारी में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा जोशी, आशा कार्यकर्ता मीना शर्मा, शशि बाला, सहायिका सुल्ताना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed