{"_id":"606b4cf68ebc3e590f3cf486","slug":"illegale-minning-in-dadhau-sirmaur-nahan-news-sml366524965","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहन संचालकों से वसूला साढ़े 19 हजार रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वाहन संचालकों से वसूला साढ़े 19 हजार रुपये जुर्माना
विज्ञापन
illegale minning in dadhau sirmaur
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए दो वाहनों को कब्जे में लेकर उनके संचालकों से 19,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। यह दोनों वाहन चालक चोरी-छिपे रेत भरकर ले जा रहे थे।
रविवार देर रात को रेणुका पुलिस ने इन्हें नाके के दौरान दबोच लिया। पकड़े गए दोनों वाहनों में एक ट्रैक्टर और एक डंफर शामिल है, जिन्हें सीज करके पुलिस ने जुर्माना अदा करने के बाद सोमवार देर शाम को छोड़ दिया।
रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है। रविवार देर रात को दो वाहनों को जब्त करके उनसे 19,500 रुपयेे का जुर्माना वसूल करने के बाद छोड़ा गया है।
विज्ञापन
................