फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale dumping in nh 707

एनएच-707 निर्माण में अनियमितता व अवैध डंपिंग से परेशान: नाथू राम चौहान

Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
illegale dumping in nh 707
पांवटा विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता करते समाजसेवी नाथूराम चौहान: संवाद
एनएच-707 निर्माण में अनियमितता और अवैध डंपिंग से परेशान : नाथू राम चौहान
विज्ञापन

सिंचाई-पेयजल स्रोत तबाह और भविष्य में रिहायशी मकानों, उपजाऊ भूमि को खतरा
कहा, 16 जनवरी को पांवटा साहिब से गुम्मा एनएच-707 का होगा संयुक्त निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एनएच-707 के निर्माण में अनियमितताओं व अवैध डंपिंग को लेकर जनहित का मुद्दा मुखर होकर लड़ते रहेंगे। पांवटा शिलाई गुम्मा के निर्माण कार्य के दौरान मलबे की अवैध डंपिंग और जल स्रोतों की बहाली में बरती लापरवाही पर अधिकारियों को एनजीटी कड़ी फटकार लगा चुकी है। अब तक सैकड़ों बीघा कृषि भूमि प्रभावित हो चुकी है। समाजसेवी नाथू राम चौहान ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में ये बात कही।

समाजसेवी नाथू राम चौहान ने पांवटा साहिब के लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकारवार्ता में कहा कि एनजीटी ने नेशनल हाईवे 707 पर हो रही अनियमितताओं को लेकर कंपनियों और अधिकारियों को बड़ी फटकार लगाई है। एनएच का काम कर रही कंपनियों की ओर से अवैध डंपिंग बनाई गई है जिससे क्षेत्र के कई लोगों के खेत खलियान तबाह हो गए हैं। जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैैं। ग्रीन कॉरिडोर के नाम से जाने वाली सड़क, इतनी प्रदूषित हो गई है कि यहां पर हरियाली को ही ग्रहण लगता जा रहा है। सुनवाई के दौरान मोर्थ (मनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट) के प्रतिनिधियों ने जवाब देने के लिए और समय मांगा था। एनजीटी के आदेश के बावजूद हाईवे निर्माण के दौरान मलबे की अवैध डंपिंग से पर्यावरण और लोगों को भारी नुकसान हो रहा है। मलबा जल स्रोतों में गिराया जा रहा है जिससे सिंचाई कूहलें और सैकड़ों बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है। स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर हाल ही में प्रदर्शन भी किया था। अब अतिरिक्त जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार समाजसेवी नाथूराम चौहान ने कहा कि एनजीटी की ओर से आदेश जारी किए गए हैं जिसके बाद
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला उपायुक्त ने 16 जनवरी को नायब तहसीलदार कमरऊ के नेतृत्व में एनएच-707 का संयुक्त निरीक्षण निर्देश जारी किए हैं। इसमें संयुक्त टीम में वन मंडल अधिकारी श्री रेणुकाजी, परियोजना निदेशक सड़क, परिवहन एवं राज्य मंत्रालय एनएच-707 पांवटा, बीडीओ कमरऊ, क्षेत्रीय अधिकारी हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, परियोजना प्रबंधक पैकेज एक व दो एनएच-707, जिला खनन अधिकारी नाहन व अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडल शिलाई शामिल रहेंगे। इस दौरान एनएच कार्य से उत्पन्न अधिकारी अपने अपने विभागों की समस्याओं के बारे में दस्तावेज साथ लेकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed