फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegal mining in sirmour

न बाढ़ का भय, न पुलिस का खौफ; बीच नदी में खनन पर जोर

Fri, 05 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन Updated Fri, 05 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र के खनन माफिया पर प्रशासन की चेतावनी का असर नहीं दिख रहा है। बेधड़क खनन माफिया उफनती यमुना और गिरि नदी में खनन कर रहे हैं। पहले भी यमुना नदी की उफनती लहरों के बीच फंसे एक दर्जन से अधिक लोगों को स्थानीय प्रशासन बचा चुका है। अब दोबारा माफिया यमुना नदी में खनन की फिराक में है।

विज्ञापन


कई लोग यमुना व गिरि नदी में दर्जनों ट्रैक्टर में रेत व बजरी भरने के कार्य में जुटे हैं। उन्हें न तो पुलिस का खौफ है न ही नदी के उफान का भय। पिछले दो दिनों से गिरि व यमुना नदियों का जलस्तर कम होते ही मानों अवैध खनन माफिया की बाढ़ आ गई। बुधवार और वीरवार को बारिश न होने से नदियों का पानी कुछ कम जरूर हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है।
विज्ञापन


जिला व पुलिस प्रशासन नदियों में न जाने पर पहले ही रोक लगा चुका है। बावजूद इसके यमुना-गिरि नदी में दर्जनों ट्रैक्टर में रेत बजरी भरे जा रहे हैं। दिनदहाड़े लोग नदियों के बीच जाकर रेत बजरी का स्टॉक जमा कर रहे। अपनी जान जोखिम में डाल कर एक दिन में दर्जनों ट्रैक्टरों से रेत व बजरी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबन पुलिस चौकी के अंतर्गत गिरि नदी में अवैध खनन शुरू हो रहा है। पानी के बहाव के साथ नदी के दोनों छोर पर रेत-बजरी जमा हो रही है। वहीं आसपास के इलाकों के लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों की आवाजाही के कारण रात को सोना भी मुश्किल हो गया है। बारिश से पहले ही जलस्तर में वृद्घि हुई है। साथ ही बांध का पानी कभी भी छोड़ा जा सकता है।


ऐसे में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है, लेकिन माफिया अपनी जान की परवाह किए बिना रेत व बजरी से मोटी कमाई के धंधे में लगे हैं। उधर, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी मदन लाल ने बताया कि पुलिस खनन माफिया पर नजर रखे हुए है। खनन माफिया पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed