फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrytc pensioners meeting

Sirmour News: परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों के दोनों गुट एक मंच पर आए

Sat, 10 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrytc pensioners meeting
नाहन में बैठक के दौरान मांगों पर चर्चा करते परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी।
सचित्र--
विज्ञापन

परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों के दोनों गुट एक मंच पर आए
नाहन में एकजुट होकर मांगे उठाकर हल करवाने पर बनी सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच और हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण संगठन अब एकजुट होकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को निगम प्रबंधन और सरकार के समक्ष रखेंगे।
नाहन बस अड्डे पर हुई हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नाहन की मासिक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान मोहन सिंह ठाकुर ने की। कार्यवाही का संचालन महासचिव हरशरण शर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस बैठक में हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कल्याण संगठन के अध्यक्ष दलगंजन ठाकुर भी अपने सभी सदस्यों के साथ मौजूद रहे। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगों और उनके समाधान के लिए एकजुट होकर एक मंच से आवाज उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राज्यस्तर पर भी दोनों कार्यकारिणियों के एकजुट होकर कार्य करने पर सहमति बनी। इस मौके पर बृजभूषण, कन्हैया लाल, गुमान सिंह, बलबीर राणा, यशवंत सिंह, अशरफ अली, भरत सिंह, किशन चंद, शशि बाला, राधा देवी, रजाला, सुरेश कुमार समेत चार दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed