फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc tecnical workers working under pressur in nahan karamshala

नाहन कर्मशाला के तकनीकी कर्मचारियों पर बढ़ा काम का दबाव

Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
hrtc tecnical workers working under pressur in nahan karamshala
नाहन में पीसमील कर्मियों के समर्थन में आए परिवहन निगम कर्मचारी संघ के सदस्य। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम की नाहन कर्मशाला में पीस मील कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से बस रूटों पर तो खास असर नहीं पड़ा है लेकिन कर्मशाला में कार्य कर रहे नियमित एवं अनुबंध कर्मियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतें उन तकनीकी कर्मियों को हो रहीं हैं जो उम्र दराज हैं और सेवानिवृत्ति के करीब हैं।
विज्ञापन

टायर मैन, पंक्चर लगाने सहित अन्य भारी भरकम कार्य हैं, जिसके लिए कर्मियों का बिल्कुल फिट होना जरूरी है। पीस मील कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से इन तकनीकी कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ पड़ गया है।
विज्ञापन

हालांकि निगम की ओर से इन कर्मचारियों को ओवर टाइम सुविधा मुहैया करवाने की बात कही गई है लेकिन यह कब मिलेगा यह भी एक बढ़ा प्रश्न है क्योंकि निगम कर्मचारियों को वेतन भी महीने में दूसरे या तीसरे सप्ताह मिलता है। ऐसे में ओवर टाइम के भुगतान को लेकर भी इन तकनीकी कर्मचारियों में संशय बरकरार है। हालांकि ये कर्मचारी बसों की मरम्मत कार्य में लगातार जुटे हैं और जिले में बसों का आवागमन सुचारु है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन कर्मशाला में वर्तमान में विभिन्न ट्रेडों के लगभग 45 तकनीकी कर्मचारी दिन और रात सेवाएं दे रहे हैं। नाहन कर्मशाला के कार्य प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि पीस मील कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का कर्मशाला के कार्य पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि निगम के सभी रूट नियमित रूप से चल रहे हैं। बसों की मरम्मत नियमित रूप से हो रही है। निगम के तकनीकी कर्मचारियों को ओवरटाइम की सुविधा दी गई है।
-------
पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी :
अनुबंध की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पीस मील कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। कर्मचारी अनुबंध के लिखित आदेश की मांग सरकार और निगम प्रबंधन से कर रहे हैं। पीस मील कर्मचारी संघ नाहन इकाई के अध्यक्ष जगदीश चंद ने बताया कि कर्मचारियों ने मंगलवार को भी हड़ताल जारी रखी।

हड़ताल में इंटक से संबद्ध तकनीकी कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी श्याम कुमार, भामसं से यशपाल ठाकुर और कमलजीत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें अनुबंध के लिखित निर्देश नहीं मिलते हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed