{"_id":"613a506e8ebc3e885f25c677","slug":"hrtc-personnel-roared-fiercely-in-the-gate-meeting-against-the-management-nahan-news-sml383231585","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग में जमकर गरजे एचआरटीसी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रबंधन के खिलाफ गेट मीटिंग में जमकर गरजे एचआरटीसी कर्मी
विज्ञापन
पथ परिवहन निगम नाहन की कर्मशाला में गेट मीटिंग करते एचआरटीसी कर्मी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल परिवहन कर्मचारी संयुक्त समन्वयक समिति की जिला इकाई ने वीरवार को एचआरटीसी की कर्मशाला में गेट मीटिंग की। इस दौरान कर्मियों ने एचआरटीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि एचआरटीसी कर्मियों की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है।
सरकार के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम की 500 करोड़ की देनदारी बाकी है। कर्मियों का डीए 15 प्रतिशत, 32 महीनों का नाईट ओवर, पेंशन, लीव, जीपीएफ, मेडिकल रिवर्समेंट ऐरियर अभी तक लंबित है। जीसीसी के सदस्य जगदीश ठाकुर ने पीस मील कर्मियों की मांगों को भी पूरा करने की बात कही।
उन्होंने पीस मील कर्मियों को अनुबंध पर लाने की मांग की। इसके अतिरिक्त निजी रूटों पर परमिट न दिए जाने की भी मांग भी उठाई। जगदीश चंद ने कहा कि 5 अगस्त 2021 के दिए मांगपत्र पर कार्यवाही नहीं हुई है। जो बेहद निराश करने वाला है। इस मौके पर जेसीसी के सदस्य बालकृष्ण, ऋषिपाल, पूर्णचंद, नाहन डिपो के राजेंद्र, सुरेश कुमार, श्याम कुमार, मोहम्मद नासिर, मदनलाल ठाकुर, सुखराम, साहिल मौजूद रहे।