{"_id":"698c71ad081808f5ff0b21ad","slug":"hrtc-pensioners-demand-nahan-news-c-177-1-ssml1028-171686-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"न समय पर पेंशन और न ही दूसरी देनदारियां दे पाई सरकार : मोहन सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न समय पर पेंशन और न ही दूसरी देनदारियां दे पाई सरकार : मोहन सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन तक नहीं दी जा रही है। इस समय 11 फरवरी हो चुकी है लेकिन पेंशन खाते में नहीं आई है। मीडिया से वार्ता करते हुए एचआरटीसी परिवहन कल्याण मंच की नाहन इकाई के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि उनको महीने के अंत में पेंशन मिल रही है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 16 का स्केल, तीन प्रतिशत डीए सभी महकमों को दे दिया गया है लेकिन उनको यह भी नसीब नहीं हुआ। तीन साल से मेडिकल भत्ता बिलों का भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। बढ़ती उम्र के चलते एक भी पेंशनर ऐसा नहीं है जो दवाई न खा रहा हो, कई तो गंभीर रूप से बीमार हैं। उनका लाखों रुपये के चिकित्सा भत्ता बिल सरकार के पास लंबित हैं।
उन्होंने बताया कि 30 से 35 पेंशनर तो अपने पैसे के इंतजार में स्वर्ग तक सिधार चुके हैं लेकिन किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सभी पेंशनर तंग आर्थिक हालातों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे आने वाले दिनों में नहीं मानी तो पूरे प्रदेश के पेंशनर शिमला में 16 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेंगे।
-- -- संवाद