फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc bus demand on panfhat road

Sirmour News: दस साल पहले बना पक्का रोड, एचआरटीसी बस का सफल हुआ ट्रायल लेकिन नहीं चली बस

Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus demand on panfhat road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल के पंध्याट सड़क मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर करीब 10 वर्ष पहले बस का सफल ट्रायल हो चुका है, लेकिन आज तक नियमित बस सेवा शुरू नहीं हो पाई। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिलाई-पंध्याट सड़क मार्ग से थापला, जजरमा, छातियों, सुजूई, सिंयारली, जांवला, अच्छोटी, धनाना और पंध्याट उपगांव सहित कई गांव जुड़े हुए हैं। इन गांवों से प्रतिदिन दूध विक्रेता, स्कूली छात्र-छात्राओं, दिहाड़ी मजदूर और अन्य लोग शिलाई बाजार आते-जाते हैं। बस सुविधा न होने के कारण लोगों को छोटे निजी वाहनों में महंगा और असुविधाजनक सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण रमेश कुमार, जगत सिंह, विमला कुमारी, प्रोमिला ने कहा कि वे पिछले 10 वर्षों से इस मार्ग पर एचआरटीसी बस चलाने की मांग कर रहे हैं। पहले प्रदेश में भाजपा सरकार थी और अब कांग्रेस सरकार है, लेकिन दोनों सरकारों के कार्यकाल में उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिलाई लोक निर्माण विभाग उपमंडल के सहायक अभियंता गुलाब पुंडीर ने बताया कि शिलाई-पंध्याट सड़क का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। सड़क की लंबाई करीब 7.5 किलोमीटर है और यह पूरी तरह पक्की है। इस मार्ग पर बस का ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है, लेकिन अब तक न तो एचआरटीसी और न ही किसी निजी ऑपरेटर ने नियमित बस सेवा शुरू की है।

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए इस मार्ग पर जल्द नियमित बस सेवा शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed