{"_id":"663f8250ef812b4136092941","slug":"hpseb-pensioners-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1028-124140-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मांगे पूरी नहीं की तो ले सकते हैं कड़े निर्णय, चुनावों पर पड़ सकता है प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मांगे पूरी नहीं की तो ले सकते हैं कड़े निर्णय, चुनावों पर पड़ सकता है प्रभाव
विज्ञापन
सचित्र--
मांगे पूरी नहीं की तो ले सकते हैं कड़े निर्णय, चुनाव पर पड़ सकता है प्रभाव
सरकार के आदेशों को जारी न करने पर बिजली बोर्ड प्रबंधन पर भड़के पेंशनर
नाहन में एचपीएसईबी पेंशनर्ज कल्याण संघ की बैठक में देनदारियों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। एचपीएसईबी पेंशनर्स कल्याण संघ नाहन की मासिक बैठक में पेंशनरों की देनदारियों का मुद्दा जोर शोर से उठा। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में देनदारियों का शीघ्र भुगतान न करने पर कड़े फैसले लेने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता एससी गौतम ने की, जबकि कार्यवाही का संचालन महासचिव कमलेश पुंडीर ने किया। अपने संबोधन में कमलेश पुंडीर ने केंद्रीय कार्यकारिणी के स्थापना दिवस की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोलन में आयोजित इस कार्यक्रम में नई केंद्रीय कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। इसमें एसके सोनी को अध्यक्ष, पीएल गुप्ता को महासचिव और डीएस धत्वालिया काे उपप्रधान चुना गया है।
इसके बाद बैठक में पेंशनरों की ज्वलंत मांगों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रकट किए। महासचिव कमलेश पुंडीर ने उनकी मांगों को बोर्ड प्रबंधन और सरकार से अतिशीघ्र पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड के पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। केंद्रीय कार्यकारिणी समय-समय पर बोर्ड प्रबंधन को सुझाव देती रहती है लेकिन बोर्ड प्रबंधन इसे लगातार नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशनरों के लंबित पड़े लाभों को देने के आदेश दिए हैं लेकिन बोर्ड प्रबंधन इसमें कोताही बरत रहा है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन से सरकार की ओर से जारी आदेशों को बोर्ड के कर्मचारियों व पेंशनरों के देय लाभों को बिना किसी देरी के जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को समय पर पूरा नहीं किया गया तो वह कड़े फैसले लेने को विवश होंगे। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन जिम्मेवार होगा। उनके लिए गए फैसलों का प्रभाव चुनाव पर भी पड़ सकता है।
इस अवसर पर एससी गौतम, कमलेश कुमार पुंडीर, मोहेंद्र सिंह, अश्वनी गौतम, राजेंद्र ठाकुर, सुशील कुमार, नासिर मोहम्मद, मोहम्मद अली, फिरोज अली, पुष्पा शर्मा, शमशाद बेगम, एचआर पुंडीर, दूनी चंद, गुरचरण सिंह, रूलदू राम, सुख चैन, रमेश चंद, रोशन लाल, केसी सोहल, चमन लाल, साहू राम, प्रेम चंद, रूप चंद, मोहम्मद शाफी, राज कुमार, योगेश पुंडीर, मदन मोहन समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
-- -- संवाद