फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hpca secretary manuj sharma visit in kolar khel maidan

Sirmour News: एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने कोलर और जीटी क्रिकेट सेंटर बहराल मैदान का किया निरीक्षण

Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
hpca secretary manuj sharma visit in kolar khel maidan
एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा टीम के साथ कोलर मैदान का निरीक्षण करते हुए। संवाद
-एचपीसीए के मैचों आयोजन की संभावनाओं को लेकर मैदानों की सुविधाओं का भी जायजा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के सचिव मनुज शर्मा ने शुक्रवार को कोलर खेल मैदान और बहराल स्थित जीटी क्रिकेट सेंटर का दौरा कर दोनों मैदानों का निरीक्षण किया। उनके साथ एचपीसीए के सदस्य शैलेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने भविष्य में एचपीसीए के मैचों के आयोजन की संभावनाओं को लेकर मैदानों की उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
शुक्रवार को कोलर खेल मैदान पहुंचने पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) के अध्यक्ष अतर सिंह नेगी, गुरविंद्र टॉली, गोपाल सिंगटा, संजय कुमार और अश्वनी राय ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसीए अध्यक्ष अतर सिंह नेगी ने बताया कि कोलर खेल मैदान को क्रिकेट स्टेडियम के रूप में विकसित करने के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन विभिन्न कारणों से यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने स्टेडियम निर्माण में आ रही समस्याओं से एचपीसीए सचिव को अवगत कराया और उनके समाधान के लिए सहयोग का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एचपीसीए की टीम ने बहराल स्थित जीटी क्रिकेट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान गुरविंद्र टॉली ने सेंटर में उपलब्ध क्रिकेट सुविधाओं, खिलाड़ियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। एचपीसीए सचिव मनुज शर्मा ने दोनों खेल मैदानों का बारीकी से निरीक्षण किया। इनमें क्रिकेट गतिविधियों के विस्तार तथा भविष्य में एचपीसीए के मैचों के आयोजन की संभावनाओं पर चर्चा की गई।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed