{"_id":"66c5e6117f3e37ca4104a205","slug":"hp-retired-friends-of-forest-union-meeting-in-rajgargh-nahan-news-c-177-1-ssml1028-130690-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रतन कश्यप को अध्यक्ष और प्रेमपाल को बनाया महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रतन कश्यप को अध्यक्ष और प्रेमपाल को बनाया महासचिव
विज्ञापन
राजगढ़ में फ्रेंडस ऑफ फोरेस्ट की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
सचित्र--
रतन कश्यप को अध्यक्ष और प्रेमपाल को बनाया महासचिव
सेवानिवृत्त फ्रेंडस ऑफ फोरेस्ट संगठन राजगढ़ इकाई का गठन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सेवानिवृत्त फ्रेंडस ऑफ फॉरेस्ट संगठन की बैठक राजगढ़ के निजी होटल में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप शर्मा ने की। इसमें रतन कश्यप को सर्वसम्मति से फ्रेंडस ऑफ फोरेस्ट की राजगढ़ इकाई का अध्यक्ष चुना गया। जबकि रतन हाब्बी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमपाल को महासचिव, अश्विन ठाकुर को सचिव, प्रेम सिंह को प्रेस सचिव, जोगेंद्र सिंह को वित्त सचिव बनाया गया। इसके अलावा रणवीर ठाकुर को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई।
इसके बाद जिला और नवगठित राजगढ़ इकाई के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने ग्राम पंचायत सैर जगास की प्राथमिक पाठशाला कोटली के परिसर में पौधरोपण किया। इसमें अमरूद, जामुन, बेहड़ा, आंवला आदि के पौधों का रोपण किया।
इकाई के अध्यक्ष रतन कश्यप ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरकारी सेवा के बाद सामाजिक स्तर पर कार्य करना है। इस अवसर पर जिला इकाई के डॉ. दीन दयाल वर्मा, नसीम मोहम्मद दीदान, किशोरी लाल व अरुण वालिया सहित राजगढ़ इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद