फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hp board examination begin in sirmaur

Sirmour News: वार्षिक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन पेपर देकर उत्साहित दिखे विद्यार्थी

Fri, 03 Mar 2023 05:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
hp board examination begin in sirmaur
नाहन की शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में वार्षिक परीक्षा के दौरान निरीक्षण करते प्रधाना
सचित्र-16,17 व 18
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाएं शुरू, पहले दिन पेपर देकर उत्साहित दिखे विद्यार्थी
नाहन शहर में सीसीटीवी और शिक्षकों की कड़ी निगरानी में विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
शमशेर स्कूल में 314, क्यारी में 45, कन्या स्कूल में पहुंचे 366 विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में शुक्रवार से सालाना परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा को छोड़कर पहली कक्षा से 11वीं कक्षा की परीक्षा हुई। इन परीक्षाओं को देने के लिए विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए।
जिला मुख्यालय नाहन की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में शुक्रवार को 366, शमशेर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 314, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में 45 और राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन में 104 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह के समय 9:45 से बच्चों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलना शुरू हो गया था। सुबह के सत्र में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सुबह 10:00 बजे से परीक्षा दी। जबकि दूसरे सत्र में विद्यार्थियों को दोपहर 12:45 से परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला। ठीक एक बजे नवमीं और 11वीं की परीक्षा हुई। बच्चों ने सीसीटीवी और शिक्षकों की कड़ी निगरानी में इन परीक्षाओं को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य अयूब खान ने बताया कि परीक्षा के दौरान बीमार बच्चों के लिए अलग से परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि पहले दिन छठी का हिंदी, सातवीं का एसएस व आठवीं का योगा का पेपर हुआ। स्कूल में 135 बच्चों ने यह परीक्षा दी। जबकि नवमीं के 55 और 11वीं के 134 बच्चों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी।
राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला मॉडल नाहन की केंद्रीय मुख्य शिक्षिका मंजू चौहान ने बताया कि स्कूल में पहली कक्षा के 20 बच्चों ने गणित, दूसरी कक्षा के 20 बच्चों ने अंग्रेजी, तीसरी कक्षा के 17 बच्चों ने हिंदी, चौथी कक्षा के 23 बच्चों ने अंग्रेजी और पांचवीं के 24 बच्चों ने पर्यावरण शिक्षा का पेपर दिया।

वहीं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में छठी के 43, सातवीं के 43, आठवीं के 62, नवमीं के 66 और 11वीं की 148 छात्राओं ने पहले दिन परीक्षा दी। ग्रामीण क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यारी में छठी व सातवीं के 9-9, आठवीं व नवमीं के 11-11 और 11वीं के 05 बच्चों ने पहले दिन वार्षिक परीक्षा दी।
------तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed