Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   house tax issues in ponta nagar parisad

Sirmour News: पांवटा साहिब में 12.50 करोड़ रुपये का गृह कर बकाया, नप के लिए वसूली बनी चुनौती

Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
house tax issues in ponta nagar parisad
नगर परिषद पांवटा साहिब कार्यालय। संवाद
-पांवटा साहिब शहर में विकास कार्य भी हो रहे हैं प्रभावित
विज्ञापन


सुरेश तोमर

पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब को आवासीय और व्यावसायिक भवनों से करीब 12.50 करोड़ रुपये का गृह कर वसूलना एक बड़ी चुनौती बन गया है। यह राशि पिछले 24 वर्षों से लंबित है, जिससे नगर परिषद की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। नियमित गृह कर संग्रह न होने से शहर के विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है।
नगर परिषद ने वर्ष 2002 से आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर गृह कर वसूलना शुरू किया था। हालांकि, कुछ स्थानीय सामाजिक संस्थाओं ने इस फैसले का विरोध किया था। शहर के कुल 13 वार्डों में हजारों आवासीय और व्यावसायिक भवन शामिल हैं। इनमें से कई भवन मालिक वर्ष 2002 से कर का भुगतान करने में विफल रहे हैं। वर्तमान में करीब 2500 वाणिज्यिक और 6500 आवासीय भवनों पर यह कर बकाया है। नगर परिषद ने बकाया राशि वसूलने के लिए समय-समय पर प्रयास किए हैं। इसमें एकमुश्त भुगतान पर छूट की पेशकश भी शामिल है। कर जमा न करने वालों को नोटिस भी जारी किए जाते रहे हैं।
विज्ञापन

----------
आर्थिक आत्मनिर्भरता की राह में बाधा
शहर के बुद्धिजीवियों आरपी तिवारी, मदन लाल, एमएम शर्मा, ओपी कटारिया, कुलदीप राणा और संदीप कुमार का कहना है कि नियमित रूप से गृह कर मिलने से नगर परिषद आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती है। इससे शहर की विभिन्न विकास योजनाओं को तीव्र गति मिल सकेगी। हर महीने गृह कर राशि जमा होने से राज्य सरकार के बजट पर निर्भरता कम होगी। उन्होंने कहा कि इससे पांवटा नगर परिषद आर्थिक रूप से मजबूती से आगे बढ़ सकती है। वर्तमान में लंबित राशि परिषद के वित्तीय स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वसूली के प्रयास और चुनौतियां
नगर परिषद ने वर्ष 2018-19 से बीच-बीच में एकमुश्त गृह कर भुगतान पर छूट की शर्त रखी है। हालांकि, कम लोगों ने ही इस छूट का लाभ उठाकर गृह कर राशि जमा करवाई है। विगत वर्ष 2024-25 में एकमुश्त गृह कर पर 30 फीसदी छूट दी गई थी। इस छूट के कारण करीब 75 लाख रुपये की राशि जमा हुई। यह कुल बकाया राशि के मुकाबले काफी कम है, जो वसूली की चुनौती को दर्शाता है।

--
वसूली के प्रयास जारी : कार्यकारी अधिकारी
पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी कंचन वाला ने लंबित गृह कर राशि पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये की गृह कर राशि लंबे समय से लंबित है। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि एकमुश्त गृह कर जमा करवाने वालों को तीन फीसदी तक छूट भी दी जाती रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गृह कर जमा नहीं करवाने वालों को नगर परिषद नोटिस जारी करती रही है। परिषद इस बकाया राशि की वसूली के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
संवाद

नगर परिषद पांवटा साहिब कार्यालय। संवाद

नगर परिषद पांवटा साहिब कार्यालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed