फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   house tax in nagar parisad nahan

गृहकर जमा करने में 31 मई तक छूट, नहीं लगेगा जुर्माना

Sun, 02 May 2021 11:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
house tax in nagar parisad nahan
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में गृहकर जमा करने को लेकर छूट दी गई है। 31 मई तक नगर परिषद गृहकर नहीं लेगी। कोरोना संक्रमण से बने विकट हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। गृहकर जमा करने के दौरान किसी तरह का जुर्माना भी नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित करना खतरनाक साबित हो सकता है। लिहाजा नगर परिषद ने कार्यालय में भीड़ नहीं लगाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने बताया कि कार्यालय में भीड़ एकत्रित नहीं की जाएगी। लिहाजा, गृहकर 31 मई तक नहीं लिया जाएगा। उसके बाद हालात सुधरने पर यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शहर वासियों से किसी तरह का जुर्माना भी नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से जमा करना चाहे तो वह कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed