{"_id":"630e59fc7457a059a0646ff8","slug":"house-destroyed-in-sangdah-and-cow-shed-in-bogdhaar-due-to-heavy-rain-nahan-news-sml420064745","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगड़ाह में कच्चा घर, बोगधार में गोशाला क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगड़ाह में कच्चा घर, बोगधार में गोशाला क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह में बारिश के बीच एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि एक गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार संगड़ाह के डिगला गांव में इंदिरा देवी के मकान को बारिश से नुकसान हुआ।
राजस्व विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे घर को 5,000 रुपये का नुकसान आंका गया है। इसी तरह नौहराधार के बोगधार में भी एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। बोगधार के रहने वाले तालूराम को बारिश से 8,000 रुपये का नुकसान हुआ है।
उधर, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार नुकसान की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हल्का पटवारियों ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है।