फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hotal restraurent tax

होटलों-रेस्टोरेंट संचालकों से वसूला लग्जरी टैक्स

Fri, 22 Jan 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 22 Jan 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
hotal restraurent tax

 आबकारी एवं कराधान निरीक्षक पांवटा की टीम ने औचक निरीक्षण कर धौलाकुआं, बहराल, बातापुल से रामपुरघाट तक वाहनों के दस्तावेज खंगाले। निरीक्षण के दौरान करियाना स्टोर, रेत बजरी व एसेसरी ले जाते वाहनों को पकड़ा गया। वाहन संचालकों के पास जरूरी दस्तावेज अधूरे या नहीं थे। ऐसे सभी वाहनों पर कार्रवाई कर करीब 1.40 लाख जुर्माना किया गया। 

विज्ञापन


वीरवार को आबकारी एवं कराधान विभाग पांवटा निरीक्षक दीपक सती, रतन लाल व राजीव कुमार की टीम ने निरीक्षण किया। एनएच पर धौलाकुआं, बहराल व बातापुल तथा संपर्क मार्ग  रामपुरघाट में नाके लगाए। इस दौरान 120 से अधिक वाहनों का निरीक्षण किया। इनमें से 31 वाहनों में अवैध रेत बजरी, करियाना स्टोर, माल के कम बिल व एसेसरीज लदे वाहन संचालकों को करीब 85 हजार जुर्माना राशि वसूली। क्षेत्र के करीब एक दर्जन पीजी गेस्ट हाउस, होटलों व रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया। इनके संचालकों से 55 हजार लग्जरी टेक्स राशि वसूली गई।
विज्ञापन


उधर, आबकारी एवं कराधान निरीक्षक पांवटा दीपक सती ने पुष्टि कर कहा कि पांवटा के विभिन्न स्थलों पर नाके लगाए थे। होटल, रेस्टोरेंट में भी जांच की गई। इनके संचालकों से लग्जरी टेक्स व वाहनों के निरीक्षण के संचालकों से कुल 1.40 लाख जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed