फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   honoured for best work

Sirmour News: छह स्वयंसेवी राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजे

Thu, 06 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
honoured for best work
कचरा प्रबंधन में योगदान को लेकर मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। कचरा प्रबंधन में योगदान के लिए डिग्री कॉलेज ददाहू के दो विद्यार्थियों सहित क्षेत्र के छह स्वयंसेवियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें वेस्ट वारियर्स के सौजन्य से शिमला में आयोजित ग्रामीण विकास विभाग के स्वच्छता कार्यक्रम में प्रदान किया गया।इनमें डिग्री कॉलेज ददाहू से भूमिका व प्रतीक कुमार सहित कर्मा दत्त शर्मा, टुनटुन मेहता, रेणु ठाकुर व सुनीता शर्मा शामिल हैं। इनको यह सम्मान स्थानीय निकाय एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने प्रदान किए। स्वच्छता व पर्यावरण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। वेस्ट वारियर्स के प्रभारी मोहम्मद कैफ ने बताया कि इन छह लोगों ने कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाने सहित अन्य लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है। इनकी मेहनत रेणुकाजी क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए एक उदाहरण बनी है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश से 45 लोगों को कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। यह अपने स्तर पर स्वच्छता के लिए एक नई मुहिम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed