फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   holi melas last culture nights dilprit dhilo ke naam

होली मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या दिलप्रीत ढिल्लों के नाम रही

Sun, 27 Mar 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Sun, 27 Mar 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन

 होली मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पंजाबी कलाकार दिलप्रीत ढिल्लों के नाम रही। पंजाबी कलाकार ने दिलचस्प गीतों से देर रात तक दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पुलिस टीम को भी युवाओं को नियंत्रित करने में खासी मेहनत करनी पड़ी। पांवटा विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने दूसरी सांस्कृतिक संध्या का दीप जला कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन जीवन जोशी ने किया।

विज्ञापन


पंजाबी कलाकार दिलप्रीत ढिल्लों ने मंच पर आते ही ‘जट दी पसंद जट ने वमोनीआ’ गीत से शुरुआत की। इसके बाद ‘गुड़ नाल इश्क मीठा’, ‘कालजा मेरा टूट जावें’, ‘गोरा रंग ते अंख मस्तानी’, कारतूस, ढिल्लों दा मुंडा, मच, कजरा मोहब्बत वाला, गुडे, धार वाला प्यार, तारे गिण गिण, इश्क तड़फाए, गड्डे ते न चड़दी, मैं तां मुखड़ा देख कर व सानू तड़फाया गीतों से खूब समां बांधा।
विज्ञापन


 पंजाबी गीतों की धूम पर मुख्य अतिथि विधायक किरनेश जंग, विशिष्ट अतिथि एसीटूडीसी टाशू सांडूप व एसडीएम पांवटा एचएस राणा भी झूमने पर मजबूर हो गए। पंजाबी सांस्कृतिक संध्या में युवाओं का खूूब हुजूम उमड़ा। पंडाल में थिरकते युवाओं को नियंत्रित करने में एसएचओ लायक राम सिसौदिया की टीम के खूब पसीने छूटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अशोक बहुता ने ‘अपनी धुन में रहता हूं’ तथा ‘रब करे में मर जावां’ गजल से समां बांधा। स्थानीय उभरते युवा कलाकार दीपक चौहान ‘तेरी दिवानी में तेरी’, जुगनी, कजरा मोहब्बत वाला गीत से युवाओं को नचाया। शिलाई के जगदीश शर्मा ने राम कहानी सुनो, कुल्लू मनाली लागा मेला, ऊबा कोरे बागने खे शुजा व टैंशन नहीं लेने का गीत से तालियां बटोरी। रीना ठाकुर ने ओ मंगला रे, झूठा किया वायदा आपी नी आया तथा इना छोरुवां नूं लियो समझाई समेत एक से बढ़कर एक हिमाचली गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। लोक कलाकारों सुरजन ठाकुर ने री छोटिए व गिरिओ रु पाणी रे गीत प्रस्तुत किया। इससे पहले मनोज शर्मा समेत, हैरी म्यूजिक, कविता, रीमा, जेपी शर्मा व किशन म्यूजिक टीमों ने प्रस्तुति दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed