{"_id":"683c9a7ccb5c2347db01b3e4","slug":"hiteshi-sanstha-programme-nahan-news-c-177-1-ssml1028-151692-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: साक्षी बिस्ट और नियति पुंडीर ने जीती भाषण प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: साक्षी बिस्ट और नियति पुंडीर ने जीती भाषण प्रतियोगिता
विज्ञापन
साई हाल नाहन में हितैषी संस्था की ओर से आयोजित भाषण स्पर्धा में भाग लेती छात्रा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
साक्षी बिस्ट और नियति पुंडीर ने जीती भाषण प्रतियोगिता
हितैषी संस्था ने 35वें साल में प्रवेश करने पर आयोजित की प्रतियोगिता
मुख्यालय नाहन के शिक्षण संस्थानों से जुड़े विद्यार्थियों ने लिया भाग
डॉ. सलोनी सूद और विनीता पाल ने निभाई निर्णायक की भूमिका
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सामाजिक संगठन हितैषी ने 35वें साल में प्रवेश करने के मौके पर साईं हॉल नाहन में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की। संस्था के जिला अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान की देखरेख में यह प्रतियोगिता हुई। इसमें मुख्यालय नाहन के सभी शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने शिरकत की और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। नाहन महाविद्यालय ने डॉ. सलोनी सूद और विनीता पाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की।
प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में एमबीबीएस स्टूडेंट साक्षी बिस्ट ने पहला, राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु शगुन ने दूसरा और माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज की छात्रा मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल नाहन की नियति पुंडीर ने पहला, इसी स्कूल की रिजा हुसैन ने दूसरा, एवीएन स्कूल नाहन की अदिति ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इसके अलावा कॅरिअर अकादमी स्कूल नाहन की छात्रा सोनाक्षी, सुदीक्षा व एवीएन नाहन की अक्षरा अग्रवाल को प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया।
-- -- संवाद