{"_id":"61b0f9b3218d7708837aa504","slug":"hitender-and-deepika-elected-best-players-in-sangdah-college-sirmaur-nahan-news-sml3928148197","type":"story","status":"publish","title_hn":"हितेंद्र और दीपिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हितेंद्र और दीपिका को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
विज्ञापन
संगड़ाह कॉलेज में वार्षिक खेलकूद के समापन पर मेडल के साथ विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगड़ाह (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा ने इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
देर सायं संपन्न हुई खेलकूद प्रतियोगिताओं में तृतीय वर्ष के छात्र हितेंद्र एवं छात्रा दीपिका को महाविद्यालय का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं के 10000 मीटर दौड़ मुकाबले के पुरुष वर्ग में पंकज, सौरभ व अजय और महिला वर्ग में कविता, नेहा व प्रीति ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 5000 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग मुकाबले में रोहित, गोविंद व अंकित और महिला वर्ग में रंजना, शकुंतला व नीरज, 1500 मीटर मुकाबले में पंकज, अक्षय, लव कुमार और महिला वर्ग में ज्योति, शकुंतला और नीलम, 100 मीटर मुकाबले में अक्षय, संजय व रणवीर और महिला वर्ग में ज्योति, मंजू बाला और पारूल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
गोला फेंक में पुरुष वर्ग मुकाबले में हितेंद्र, मानस व अभिषेक और छात्रा वर्ग में मंजीता, प्रियंका व नीरज ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। लंबी कूद में पुरुष मुकाबले में अभिषेक, हितेंद्र, हवन शर्मा और महिला वर्ग में सुमन, दीपिका व प्रियंका ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया।