{"_id":"6638dd0320b2e299490968e5","slug":"hindi-lecturer-died-in-car-bike-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1001-123827-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाइक-कार की टक्कर में हिंदी प्रवक्ता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाइक-कार की टक्कर में हिंदी प्रवक्ता की मौत
विज्ञापन
बाइक-कार की टक्कर में हिंदी प्रवक्ता की मौत
घर से बाइक पर स्कूल जाते समय किशनकोट के समीप हुआ हादसा
पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप
पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन करने में जुटी : डीएसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नेशनल हाईवे पांवटा साहिब-शिलाई पर किशन कोट के समीप सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां बाइक पर जा रहे हिंदी प्रवक्ता और एक स्कॉर्पियो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटना में प्रवक्ता की मौत से पांवटा साहिब व गिरिपार, आंजभोज क्षेत्र में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के अनुसार गिरिपार के आंजभोज क्षेत्र के हिंदी प्रवक्ता खजान सिंह (55) पुत्र घासीराम सखौली स्कूल में हिंदी के प्रवक्ता पद पर कार्यरत थे। शनिवार को छुट्टी के चलते अपने घर गए थे। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सुबह बाइक पर सवार होकर वापस ड्यूटी पर अपने स्कूल को जा रहे थे। इसी बीच पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे पर किशनकोट के समीप दूसरी ओर से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। बाइक सवार की हालत गम्भीर होने पर सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे धर्मपत्नी और दो बेटों व एक बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
डीएसपी पांवटा साहिब अदिति सिंह ने पुष्टि की है। बताया कि सड़क हादसे में मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
संवाद