फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachali nati in asam

Sirmour News: असम में हिमाचल की नाटी पर झूमे दर्शक, शिक्षकों ने बिखेरे लोकसंस्कृति के रंग

Sat, 10 Oct 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
himachali nati in asam
सीसीआरटी गुवाहाटी में ‘हमारी सांस्कृतिक विविधता’ प्रशिक्षण के दौरान हिमाचल के 14 शिक्षकों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। असम के गुवाहाटी स्थित सीसीआरटी में हिमाचल के शिक्षकों ने लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों से ऐसा समां बांधा कि पूरा सदन नाटी की धुनों पर झूम उठा। ‘हमारी सांस्कृतिक विविधता’ विषय पर पांच से 14 अक्तूबर तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। दल में 12 अध्यापक और दो अध्यापिकाएं शामिल रहीं।

शिक्षक विजय कंवर ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे पहले कमल शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। इसके बाद शिक्षकों ने लोकगीतों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ प्रदेश की लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। मनोज, सुनील, ओम प्रकाश और विवेक भारद्वाज ने स्वयं गीत गाकर हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


‘गुरु गोविंदो रे पांवटा साहिबो’, ‘रेणुका माईए’, ‘भरतरी गाथा’, ‘देश शोभला हिमाचल प्यारा’, ‘लागा ढूलो रा ढमाका मेरा हिमाचल बड़ा बांका’, झूरी, गांगी, होलो रा फेरा और वीरगाथा हारुलों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रासा, नाटी और युगल नाटी की प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकनृत्य प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों में विजय कंवर, भीम सिंह, संगीता, श्यामा, कमल शर्मा, रति राम, धर्मेंद्र, सूरज, सुभाष और दिनेश सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे। विशेष रूप से ‘नाटी सिरमौरो वालिए’ और शिरगुल देवता के लिंबर की प्रस्तुति पर पूरा सदन थिरकने लगा। सीसीआरटी के फील्ड ऑफिसर शशांक पांडे भी खुद को नृत्य करने से नहीं रोक पाए।


हिमाचल के शिक्षकों की इस प्रस्तुति की देशभर से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुक्त कंठ से सराहना की। प्रतिनिधिमंडल ने लोकनृत्य और लोकगीतों के माध्यम से प्रदेश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed