फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal: Sweeper Caught Peeping at Female Student While She Bathed in Hostel; Case Registered

हिमाचल: छात्रावास में छात्रा को नहाते देख रहा था सफाईकर्मी, मामला दर्ज

Sat, 23 May 2026 09:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 May 2026 09:50 AM IST
सार

 सिरमाैर जिले के एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास में सफाई कर्मी पर छात्रा को नहाते हुए देखने के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
Himachal: Sweeper Caught Peeping at Female Student While She Bathed in Hostel; Case Registered
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के एक शिक्षण संस्थान के छात्रावास में सफाई कर्मी पर छात्रा को नहाते हुए देखने के आरोप लगे हैं। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और बयान दर्ज किए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शिकायत मिली है कि छात्रावास में सफाई कर्मी छेदन साहो निवासी झारखंड नहाते हुए छात्रा को देख रहा था।

विज्ञापन

इसके बाद बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले में आगामी जांच कर रही है। उधर, जैसे ही छात्राओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने संस्थान में इसका विरोध जताया। छात्राएं एकत्रित हो गई और प्रबंधन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। छात्राओं में इस घटना को लेकर काफी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed