फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal gyan vigyan samiti meeting

Sirmour News: ज्ञान-विज्ञान समिति ‘युवा बचाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान करेगी शुरू

Wed, 06 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
himachal gyan vigyan samiti meeting
ज्ञान-विज्ञान समिति ‘युवा बचाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान करेगी शुरू
विज्ञापन


8 सितंबर को पांवटा साहिब मेंं अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड पांवटा इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति खंड इकाई पांवटा साहिब की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति चलाएगी युवा बचाओ-भविष्य बचाओ अभियान के बारे में चर्चा की गई। अभियान के चलते युवाओं को नशे से दूर रहने के बारे में और समाज को जागरूक किया जाएगा। बैठक में राज्य, जिला व खंड स्तरीय विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समिति के जिला अध्यक्ष संत राम चौहान ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रमुख दो मुद्दों पर कार्य करना है। प्रथम युवा बचाओ-भविष्य बचाओ और दूसरा संगठन की सदस्यता अभियान चलाया जाना है। युवा बचाओ-भविष्य बचाओ के नारे से समिति ने युवाओं को नशे से बचाना है। आज नशे का प्रचलन समाज में चिंता का विषय है। इसका इतना ज्यादा प्रचलन बढ़ गया है, कि युवा पीढ़ी बर्बादी की तरफ जा रही है। कई घरों के चिराग काल के ग्रास बन चुके हैं। समिति इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर चलाएगी।
विज्ञापन

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पांवटा साहिब में ही मनाया जाएगा। इस दिन साक्षरता अभियान के समय से लेकर सभी समितियों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष संतराम चौहान, सचिव जगतराम रमौल, पूर्व जिला सचिव जीवन सिंह, महिला समता समिति द्वारिका शर्मा, पूर्व खंड समन्वयक साधुराम, बद्रीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान रामलाल शर्मा, पूर्व प्रधान कल्याण धामटा, राजकुमार सेवा निवृत शिक्षक, केशव शर्मा, प्रवेश शर्मा व रणजीत कौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
संवाद
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed