{"_id":"6592c5fb77cef5b94c0b7d89","slug":"him-public-school-celebrate-annual-function-nahan-news-c-177-1-ssml1028-15772-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मेधावी विद्यार्थियों को सहायक अभियंता रवि शंकर चौहान ने बांटे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मेधावी विद्यार्थियों को सहायक अभियंता रवि शंकर चौहान ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन
हिम पब्लिक स्कूल सतौन में वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुति देते प्रतिभागी। संवाद
सचित्र-
मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार
हिम पब्लिक स्कूल सतौन में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। हिम पब्लिक स्कूल सतौन में वार्षिक पारितोषिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें विद्युत सब डिवीजन सतौन के सहायक अभियंता रवि शंकर चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की जबकि समाजसेवी देवेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतौन ट्रक सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने की।
मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रधानाचार्य कमलेश चौहान ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। बच्चों ने रामभजन सुनाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद कविता, नाटी और नृत्य करके बच्चों ने खूब रंग जमाया।
अंत में मुख्यातिथि ने पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वहीं शारीरिक अध्यापक नरेश ठाकुर, विनय पुंडीर, कनिष्ठ अभियंता शिवम शर्मा, कर्ण पुंडीर को प्रशस्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया। 10वीं कक्षा की शुभांजलि और 9वीं की तृषा को साइंस अवार्ड से सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा कक्षा नर्सरी से 10 तक को कक्षाओं के छात्रों अव्यांश शर्मा, रोनिक ठाकुर, आदित्य ठाकुर, काशवी चौधरी, लक्ष्य, कार्तिक शर्मा, समृद्धि नेगी, वैष्णवी शर्मा, आदर्श तोमर, समर राजपूत, विग्नेश तोमर, समर राजपूत सिंह राणा, सिंधिया तोमर, दिव्यांशी चौधरी, तृषा सुभाजंलि, तमन्ना चौहान को सम्मानित किया।
इसके अलावा पिछले सत्र में 10वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट सूची में आने पर तमन्ना, प्राची, तनिष, सक्षम, तनिष्क, निशांत, पृथ्व, दिव्यांशी, अदिति, रितिका, नितिन और परिणीता को पुरस्कृत किया गया।
-- -- संवाद