{"_id":"573c75674f1c1b3e65ac77da","slug":"high-power-commettiee-chek-the-renuka-dam-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई पॉवर कमेटी के अध्यक्ष ने रेणुका बांध स्थल का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई पॉवर कमेटी के अध्यक्ष ने रेणुका बांध स्थल का किया दौरा
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
Updated Wed, 18 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध परियोजना के निर्माण को लेकर गठित की गई हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष प्रदेश वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल (पीसीसीएफ) एसपी वासुदेवा ने बुधवार को रेणुका बांध स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने डैम की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही बांध के अधिकारियों से बांध से संबंधित जानकारी भी हासिल की।
विज्ञापन
रेणुका बांध परियोजना के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप मेहरा ने पीसीसीएफ के समक्ष बांध से संबंधित विषयों का खुलासा किया। पीसीसीएफ ने बांध स्थल की तमाम परिस्थितियों का जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने बीते फरवरी माह में रेणुका बांध के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हुए 4 सदस्यीय एक कमेटी का गठित करते हुए चार माह में जवाब मांगा था।
विज्ञापन
इसको लेकर पीसीसीएफ ने रेणुका बांध स्थल का दौरा किया। बांध के अधिकारियों ने टीम के समक्ष अपनी बेहतर प्रेजेंटेशन देते हुए बांध की तमाम बारीकियों के बारे में टीम को अवगत करवाया। सनद रहे कि रेणुका बांध निर्माण का मामला पिछले चार साल से ग्रीन ट्रिब्यूनल में था। एनजीटी ने रेणुका बांध की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हाई पावर कमेटी गठन के निर्देश दिए। रेणुका बांध की जद में 2.81 लाख पेड़ आएंगे। इस वजह से मामला काफी साल से एनजीटी में चल रहा था। रेणुका बांध के निर्माण इस मौके पर टीम से जुड़े अन्य अधिकारी एसके गुप्ता, फोरेस्ट कार्पोरेशन संयुक्त निदेशक आरके सूद, अरण्यपाल नाहन वाईसी गुप्ता, डीएफओ रेणुका सुशील राणा सहित रेणुका बांध से जुड़े अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन