फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Heavy cash and jewelery including liquor worth lakhs recovered so far in Sirmaur

सिरमौर में अब तक लाखों की शराब समेत भारी नकदी और आभूषण बरामद

Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Heavy cash and jewelery including liquor worth lakhs recovered so far in Sirmaur
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में विधानसभा चुनाव के दौरान अब तक पुलिस, पैरामिलिट्री, सर्विलांस की संयुक्त टीमों ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब, नकदी, हीरे-सोने की आभूषणों को पकड़ा है। चुनाव के मद्देनजर पड़ोसी जिले के 18 इंटर स्टेट नाकों पर सुरक्षा टीमें सातों दिन चौबीस घंटे तैनात हैं।
विज्ञापन

दरअसल प्रदेश में 14 अक्तूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हुई। चुनाव के ऐलान के साथ ही पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र पांवटा साहिब में संयुक्त टीमों ने कई बड़े मामलों का पर्दाफाश किया। यही नहीं अवैध खनन माफिया पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अब तक उपमंडल पांवटा साहिब में इंटर स्टेट नाकों पर पुलिस व पैरामिलिट्री की टीमें वाहनों की जांच के दौरान विभिन्न वाहनों से 37,21,100 रुपये की नकदी बरामद कर चुकी है। लेनदेन को लेकर सही दस्तावेज प्रस्तुत न होने की सूरत में इस राशि को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक बड़े मामले में पुलिस बहराल नाके पर दिल्ली नंबर की एक कार से 3.270 किलो ग्राम सोने व हीरे के आभूषण भी बरामद कर चुकी है, जिसकी कीमत 1,60,50,708 रुपये आंकी गई।
इस पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने कारोबारी पर 9.35 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। इसी तरह अलग-अलग मामलों में चुनाव के दौरान पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत 16 अलग-अलग मामलों में 6,25,700 मिली लीटर अवैध शराब भी बरामद कर चुकी है। वहीं, अवैध खनन से जुड़े 51 मामलों में पुलिस ने 3.62 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूल किया है।
जिले में 18 इंटर स्टेट नाके
जिले की 225 किलोमीटर की सीमा का अधिकतर हिस्सा उत्तराखंड व पांवटा साहिब के साथ लगता है। 2 किलोमीटर का क्षेत्र यूपी को भी छूता है। ऐसे में तीन राज्यों की सीमाओं के साथ सटे जिले में 18 इंटर स्टेट बैरियर स्थापित किए गए हैं। इनमें महल प्रीतनगर, धमेशा, भांगवाला कौलांवालाभूड़, उज्ज माजरी, मीरपुर कोटला, रुचिरा पेपर मिल खैरी, कालाअंब, सुकेती रोड, हरिपुरखोल, पलहोडी, लोहगढ़, बहराल, गोविंदघाट पांवटा साहिब, खोदरी माजरी, जोंग, मिनस व किलोड शामिल हैं।

...
चुनाव के मद्देनजर दिन-रात सुरक्षा बल तैनात : रमाकांत
डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर प्रदेश की सीमाओं पर दिन रात सुरक्षा बल तैनात है। प्रत्येक आने-जाने वाले वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले हर शख्स पर पुलिस टीम के साथ-साथ सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है।
......आशु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed