फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Health of Safai Mitras was checked and free medicines were also given.

सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांचा, नि:शुल्क दवाएं भी दीं

Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Health of Safai Mitras was checked and free medicines were also given.
नाहन (सिरमौर)। स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अंतर्गत शनिवार को नाहन में जिला के सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा ने की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 82 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। खून के 60, शुगर के 80, रक्तचाप के 82 मरीजों के टेस्ट करने के बाद उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। आईसीटीसी के 33 व टीबी के 15 सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। आयुष विभाग ने 167 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयां प्रदान कीं। सफाई मित्रों के आधार नवीनीकरण के लिए भी शिविर लगाया गया। इसमें 25 लोगों के आधार का नवीनीकरण किया गया।
विज्ञापन


इससे पहले जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग अभिषेक मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीएमओ धगेडा मनीषा अग्रवाल, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, क्रेडिट प्लानिंग अधिकारी प्रताप पराशर सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के सदस्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed