{"_id":"605b836b8ebc3ed3075e7847","slug":"health-nahan-news-sml3653987196","type":"story","status":"publish","title_hn":"127 की बजाए अब 150 रुपये का होगा एक्सरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
127 की बजाए अब 150 रुपये का होगा एक्सरे
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति ददाहू की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम नाहन रजनेश कुमार।
- फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू अस्पताल में आधुनिक उपकरण और संसाधनों को जुटाने के लिए यूजर चार्जेज की दरों में दस फीसदी बढ़ोतरी कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष और एसडीएम नाहन रजनेश शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए रोगियों से लिए जा रहे शुल्क में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया। बढ़ी हुई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। बैठक में एक्सरे का शुल्क 127 की बजाए 150 रुपये लेने पर सहमति बनी। वहीं ददाहू से नाहन तक का एंबुलेंस सेवा के 900 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये, स्पेशल वार्ड के 300 से बढ़ाकर 350 रुपये किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य टेस्ट के शुल्कों में भी 10-10 रुपये की वृद्धि की गई।
ददाहू अस्पताल ने चालू वर्ष के लिए 22 लाख रुपये का बजट पास किया। बैठक में अस्पताल परिसर में कैंटीन खोलने पर भी सहमति बनी। एसडीएम नाहन ने कहा कि रोगी कल्याण समिति से उत्पन्न होने वाली आय को रोगियों की सुविधा और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर ही खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व समिति के सदस्य सचिव और अस्पताल के प्रभारी डॉ. विनय गुप्ता ने सभी का स्वागत करते हुए बैठक की कार्रवाई को पटल पर रखा। बैठक में समिति के माध्यम से अस्पताल में रखे गए कर्मचारियों के वेतन में भी एक हजार रुपये की मासिक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बीडीओ नाहन अनूप शर्मा, डॉ. विनोद तोमर, डॉ.अमित गोयल, बीपीईओ रक्षा गुप्ता, एएसआई भूपेंद्र बाली, कनिष्ठ अभियंता रोशन शर्मा, ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग, कुलभूषण गोयल और रविंद्र गुप्ता सहित समिति से जुड़े अन्य सरकारी और गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
------