फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

सैनवाला में कोविड-19 संक्रमित ने पीपीई किट पहन किया मतदान

Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब के सैनवाला में मतदान करने पहुंचा कोरोना संक्रमित एक व्यक्त्ति। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। महामारी के दौरान भी लोकतंत्र पर्व के प्रति लोगों की आस्था बरकरार है। इसका नजारा सैनवाला पंचायत में देखने को मिला। जब कोरोना संक्रमित होने के बावजूद मतदान बूथ पर पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान हुआ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सैनवाला में एक कोविड संक्रमित ने मतदान किया। कोविड गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए कार से संक्रमित व्यक्ति मतदान केंद्र पहुंचा। इस दौरान पीपीई किट और मास्क लगा कर मरीज मतदान केंद्र में प्रवेश किया। मतदान को इस दौरान मतदान केंद्र में तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने भी पूरी तरह से जारी एसओपी का पालन किया। मतदान करने के बाद मतदान केंद्र को पूरी तरह स सैनिटाइज भी कर दिया गया। मतदान के बाद व्यक्ति का कहना था कि लोकतंत्र के महापर्व पर हिस्सा जरूर लेना चाहिए जिससे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। चुनाव आयोग की ओर से तय समय के अनुसार संक्रमित ने राजकीय उच्च पाठशाला टोकियों मतदान केंद्र में 4 बजे के बाद ही कोविड संक्रमित व्यक्ति ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

उधर, खंड विकास अधिकारी पांवटा साहिब गौरव धीमान ने पुष्टि की है। बीडीओ ने कहा कि मतदान का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रहा। इसके बाद जारी एसओपी और सभी कोविड- नियमों का अनुपालन करते हुए कोविड संक्रमित व्यक्ति द्वारा मतदान करने का समय था। सैनवाला पंचायत में एक कोविड-19 संक्रमित मतदाता ने पीपीई किट पहन कर अपने मतदान का प्रयोग किया। इसके बाद मतदान केंद्र को सैनिटाइज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed