{"_id":"5fb40b648ebc3e9bf00e1a1b","slug":"health-nahan-news-sml351723110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में मिले कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले, दो हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में मिले कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले, दो हुए स्वस्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के तीन मामले मिले। इनमें एक मामला बीते दिन के पेंडिंग सैंपल से मिला। जबकि दो मामले रेपिड एंटीजन टेस्ट से जांचे गए सैंपल से मिले। इसके साथ-साथ जिले में दो लोग महामारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 92 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को कुल 101 सैंपल की जांच की गई। इनमें आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए 24 पेंडिंग सैंपल में एक मामला पॉजिटिव मिला। जबकि, 36 अन्य सैंपल की भी जांच की गई। इनमें सभी सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।
इसके अलावा रेपिड एंटीजन से 59 सैंपल की जांच हुई जिसमें दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं ट्रूनेट से जांचे गए 6 सैंपल में भी कोई सैंपल पॉजिटिव नहीं पाया गया। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने बताया कि मंगलवार को कुल तीन सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक मामला बीते दिन के पेंडिंग सैंपल से संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज नाहन की आरटीपीसीआर लैब में भेजे गए सभी 36 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जो जिले के लिए राहत की बात है। उन्होंने बताया कि दो लोग स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 92 हो गई है।
विज्ञापन
.............