{"_id":"5fb2b0c38ebc3e9b9d118d85","slug":"health-nahan-news-sml3516208135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से 59 साल के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से 59 साल के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिला में 59 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना महामारी से मौत हो गई। अब जिला में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 20 पहुंच गया है। सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शंभूवाला से ताल्लुक रखने वाले 59 वर्षीय व्यक्ति का 10 नवंबर को कोरोना टेस्ट हुआ था, जिसकी अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संबंधित व्यक्ति मधुमेह और निमोनिया से भी ग्रस्त था। 11 नवंबर से ही उसे मेडिकल कॉलेज नाहन के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। तबीयत अधिक खराब होने के चलते व्यक्ति को 14 नवंबर को मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
इस बीच परिजन व्यक्ति को किसी प्राइवेट अस्पताल में ले गए जहां से रविवार रात उसे ब्राटडेड हालत में फिर से मेडिकल कॉलेज नाहन लाया गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित करने के बाद सोमवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत शंभूवाला में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बीती रात संबंधित व्यक्ति को मृत अवस्था में उसके परिजन नाहन मेडिकल कॉलेज में लेकर पहुंचे थे। मरीज कोरोना पॉजिटिव था। वह मधुमेह और निमोनिया रोगों से भी पीड़ित था। उन्होंने बताया कि सोमवार को कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
.................