{"_id":"5f400bad8ebc3e3cd30a0140","slug":"health-nahan-news-sml34244826","type":"story","status":"publish","title_hn":"460 अंकों के उछाल के साथ नाहन प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
460 अंकों के उछाल के साथ नाहन प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पिछले वर्ष की तुलना में सिरमौर जिले का नाहन शहर स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन स्थिति में पहुंच गया है। कभी देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार नाहन अब पुराने वैभव की ओर लौट रहा है। केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण में 4242 शहरों में से नाहन को 147वां रैंक मिला है। जबकि हिमाचल प्रदेश में नाहन पहले स्थान पर आ गया है। पिछले वर्ष नाहन का देशभर में 738वां रैंक था। इससे नगर परिषद में खुशी की लहर है।
उधर, जिले के पांवटा साहिब शहर का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। पांवटा साहिब जोनल रैंकिंग में प्रदेशभर में पांचवें पायदान पर रहा। केंद्र की मोदी सरकार ने वीरवार को स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी की है। इसके तहत कुल 4242 शहरों में से नाहन शहर को 147 वां रैंक मिला है। नाहन 1834.87 स्कोर के साथ हिमाचल प्रदेश में पहले स्थान पर रहा।
दूसरे स्थान पर 1742.97 अंक के साथ सोलन ने बाजी मारी। इसके अलावा 1655.5 अंक लेकर मंडी तीसरे, 1306.37 अंक लेकर बद्दी चौथे और 1335 अंक लेकर सिरमौर का ही पांवटा साहिब पांचवें स्थान पर रहा। नाहन शहर को पिछले वर्ष 1374 अंक मिले थे। पिछले एक वर्ष में स्वच्छता को लेकर नाहन नगर परिषद ने अहम प्रयास किए हैं। डोर टू डोर गारवेज कलेक्शन, कूड़े को सही तरीके से निष्पादन, डंप साइटों की स्थिति, सड़ने वाले और न सड़ने वाले कचरे को नष्ट करना, यूजर चार्जिज की स्थिति, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति जैसे कई मापदंडों पर नगर परिषद खरी उतरी है। शहर को कूड़ेदान मुक्त किया गया है। अब घर-घर से कचरा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान, पार्षद, कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व शहर की प्रबुद्ध जनता बधाई की पात्र है। शहर के सभी बुद्धिजीवी वर्ग, मीडिया, सामाजिक संस्थाओं, वरिष्ठ नागरिकों, जिला प्रशासन तथा सरकार के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। भविष्य में नगर परिषद और बेहतर ढंग से कार्य करेगी।