{"_id":"5f0ca0738ebc3e63841b7dc2","slug":"health-nahan-news-sml338285696","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा साहिब पहुंचने पर होम क्वारंटीन किए गए थे दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा साहिब पहुंचने पर होम क्वारंटीन किए गए थे दंपती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल क्षेत्र से रविवार को आए तीन नए कोरोना संक्रमित मामलों में दंपति की ट्रेवल हिस्ट्री जम्मू-कश्मीर से जुड़ी है। पांवटा पहुंचने के बाद दंपती को वार्ड-5 में किराये के कमरे में होम क्वारंटीन किया गया था। जबकि, सोनीपत से पहुंचा एक कंपनी का कर्मचारी संस्थागत क्वारंटीन पर था।
रविवार को लैब से तीनों के सैंपल पॉजिटिव आए। इसके बाद बीएमओ राजपुर की टीम ने देर रात को ही 108 एंबुलेंस के माध्यम से त्रिलोकपुर कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया। इन तीनों के संपर्क में आए कुल 8 लोगों की स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग कर रहा है। इसके अलावा धौलाकुआं की एक फैक्टरी के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री हरियाणा की है। विगत 9 जुलाई को सुबह 9 बजे अपने घर से स्कूटी पर पांवटा के लिए निकला था। कर्मचारी शाम को करीब 3.45 हिमाचल के बहराल बैरियर पर पहुंचा। पुलिस कर्मियों ने कर्मचारी को जांच के लिए रोका। इसके बाद कर्मचारी को संस्थागत क्वारंटीन कर दिया।
वहीं, जम्मू-कश्मीर से पांवटा पहुंचा दंपती 9 जुलाई को घर से चला था। रात को जालंधर के रणवीर होटल में रुका। 10 जुलाई को शाम करीब 3.30 बजे पांवटा साहिब पहुंचे। दंपती को पांवटा नगर परिषद के वार्ड नंबर-5 शमशेरपुर में होम क्वारंटीन किया था।
विज्ञापन
उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल ने कहा कि हरियाणा सोनीपत से पहुंचा धौलाकुआं कंपनी का एक कर्मचारी संस्थागत क्वारंटीन था। जबकि, आईआईएम में प्रोफेसर तैनात व्यक्ति जम्मू-कश्मीर से वाहन से पांवटा पहुंचे थे। यह दंपती होम क्वारंटीन थे। प्रोफेसर की पत्नी गर्भवती है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर त्रिलोकपुर शिफ्ट कर दिया गया है। इन तीनों के संपर्क में आए कुल 8 लोगों के सोमवार को सैंपल लिए गए हैं। इनके सैंपल लैब में जांच को भेज दिए जाएंगे।
...............