फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

जिले में कोरोना योद्वाओं को दी जाएगी आसेनिकम एल्बम-30 दवा

Fri, 12 Jun 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन में रोग प्रतिरोग क्षमता बढ़ाने की दवा बांटने के अभियान का शुभारंभ करते उपायुक्त डॉ. आरके परू - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला के कोरोना योद्वाओं को आयुर्वेद विभाग, होम्योपैथिक एम्यूनिटी बूस्टर दवा आसेनिकम एल्बम-30 वितरित करेगा। यह दवा उनकी शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगी। इस अभियान की शुरूआत करते हुए उपायुक्त डॉ. आरके परूथी ने बताया कि यह दवा जिले में कार्यरत कोरोना योद्वाओं को दी जाएगी जिसमें सफाई कर्मचारी, पुलिस विभाग, मेडिकल स्टाफ इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा आमजन के लिए यह दवा आयुर्वेदिक अस्पताल की ओपीडी में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19 जैसे संक्रमणों से लड़ने के लिए शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर इस संक्रमण से अपने जीवन को बचा सकते हैं। डॉ. परूथी ने बताया कि यह दवा कोविड-19 संक्रमण का इलाज नहीं है। यह केवल शरीर में शारीरिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है इसलिए कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए अन्य सावधानियों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, बार-बार हाथ धोना और मास्क पहनना भी अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी राजेंद्र देव शर्मा ने बताया कि इस दवा की 6 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक वयस्कों के लिए, 3 गोलियां सुबह खाली पेट एक बार तीन दिन तक 4 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए दी जा सकती हैं। इसके अतिरिक्त एक महीने के बाद चिकित्सक केे परामर्श कर इसे दोबारा ले सकते हैं। यह दवा अन्य किसी भी दवा के साथ ली जा सकती है, यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं दूध पिलानेवाली माताओं के लिए भी सुरक्षित हैं। इस दवा के कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed