फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

पांवटा में बढ़ा कोरोना कटिंग का क्रेज

Mon, 11 May 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा में अपने बेटे से बाल कटवाता एक शख्स। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। कोरोना-लॉकडाउन में इन दिनों सब लोग महामारी से बचने को घरों में रह रहे हैं। ऐसे में जब अधिकतर सैलून-हेयर ड्रेसर बंद रहे हैं तो लोग घर में ही परिजनों की सहायता से हेयर कटिंग या शेविंग करवा रहे हैं। सबसे ज्यादा पूरे सर के बाल मुंडवाने (कोरोना कट) करवाते लोग नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बाल काटने वाली कैंची से किसी ने जवान बेटे की मूंछ-दाढ़ी सेट करवाई तो कोई ट्रीमर मशीन का सहारा ले रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान इन हथियारों से घर की चारदीवारी के अंदर एक नए हुनर में हाथ आजमाने की जंग लड़ी जा रही है। इस नई जंग में कामयाब होने वाले भी खुश हैं तो कुछ गड़बड़ करने वाले भी खुशी-खुशी व्हाट्सऐप, फेसबुक पर फोटो शेयर कर दोस्तों-शुभचिंतकों को मुस्कुराने का एक मौका दे रहे हैं। कहते हैं कि आवश्यकता आविष्कार की जननी है।
विज्ञापन

इस युक्ति को चरितार्थ करते हुए पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-3 के पार्षद धनवीर कपूर के छोटे बेटे निखिल कपूर को अपने बालों पर प्रयोग करने की इजाजत दे दी। बेटे ने भी एकदम सैलून वाली फिलिंग पापा को दी। फिर ट्रिमर मशीन (मूंछ-दाढ़ी सेट करने की मशीन) से उनके बाल काट डाले। इसके कुछ समय बाद ही पार्षद धनवीर कपूर ने अपने मित्रों को फोटो शेयर करते हुए लिखा बेटे के साथ ये पल जीवन का अलग ही आनंद और अनुभव रहा। बेटे निखिल ने कहा कि पापा के बाल और दाढ़ी बढ़ गई थी, तो सोचा घर पर ही ट्राई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद धनवीर कपूर ने कहा कि इसकी प्रेरणा सिरमौर के प्रसिद्ध समाजसेवी आरपी तिवारी की सोशल मीडिया पर देखी तस्वीर से मिली। उन्होंने भी अपनी धर्मपत्नी से बाल कटवाए थे। वहीं, पांवटा के बेहड़ेवाला निवासी कमलेश ठाकुर ने बताया कि बाल लंबे हो गए थे। सैलून और हेयर ड्रेसर बंद है। हाथ में कैंची और शेविंग का सामान लेकर बाहर निकला ही था। इतने में सुशांत तोमर व कार्तिक बरामदे में नजर आए। सुशांत बोला मौसा जी बाल और दाड़ी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे तो कतई भी अच्छी नहीं लग रही। फिर बाल पूरी तरह से साफ (कोरोना कट) ही करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed