{"_id":"5eb8245a8ebc3e90612feec8","slug":"health-nahan-news-sml3325997193","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा इकाई कर्मी दोनों युवतियों को किया14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा इकाई कर्मी दोनों युवतियों को किया14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के औद्योगिक इकाई की दोनों युवतियों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। अब दोनों युवतियों को नाहन मेडिकल कॉलेज से पांवटा के देवीनगर पहुंचाया गया है। दोनों को देवीनगर किराये के कमरे में 14 दिन तक होम क्वारंटीन किया गया है। इसके बाद भी 14 दिन तक स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस पर रहेंगी।
शुक्रवार को सूचना मिलने पर जिला और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया था। इसके बाद त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी थी। शनिवार रात 9 बजे रिपोर्ट आने से पहले ही एसडीएम पांवटा की अध्यक्षता में पूरी तैयारी कर ली थी। बस रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा की जा रही थी लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी ने राहत की सांस ली है। शनिवार को प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की खूब कसरत हुई। हालांकि, युवती की रिपोर्ट देर शाम तक आनी थी लेकिन संदिग्ध मामला होने के कारण प्रशासन पहले से ही अलर्ट रहा। पांवटा साहिब के देवीनगर में रह रही फार्मा इकाई की महिला कर्मी के संक्रमित होने की एक निजी लैब में पुष्टि हुई थी लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी लैब को भेज दिए।
इसके बाद पूरा प्रशासन अलर्ट रहा, इनके प्राथमिक संपर्क में आए करीब 32 लोगों को भी चिह्नित कर लिया था। इनकी कंटेक्ट हिस्ट्री और कंटेनमेंट जोन तक की तैयारी कर ली थी लेकिन शनिवार रात 9 बजे के बाद इन दोनों ही युवतियों की रिपोर्ट निगेटिव आने की राहत भरी सूचना मिली। उधर, सीएमओ नाहन डॉ. केके पराशर ने कहा कि दवा इकाई की दोनों महिला कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद दोनों को पांवटा के देवीनगर में 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। होम क्वारंटीन अवधि के बाद 14 दिनों तक विभागीय टीम के सर्विलेंस पर रहेंगी।