{"_id":"6138f7318ebc3e60f10e0786","slug":"health-facility-in-sirmaur-nahan-news-sml383190645","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा कार्यकर्ता लोगों को नेत्रदान के बारे में करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा कार्यकर्ता लोगों को नेत्रदान के बारे में करें जागरूक
विज्ञापन
नाहन में नेत्रदान पखवाड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ताएं।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य विभाग ने जिला में नेत्रदान पखवाड़ा सफलतापूर्वक आयोजित किया। सिरमौर में 25 अगस्त से 8 सितंबर तक चले इस पखवाड़े के दौरान लोगों को नेत्रदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसका समापन समारोह नाहन में बुधवार को आयोजित किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
जबकि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, डॉ. प्रियंका विशेष रूप से मौजूद रहे। मंच का संचालन स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने किया। अंतिम दिन आशा कार्यकर्ताओं को नेत्रदान के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव सहगल और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निसार अहमद ने आशा कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच जाकर उनको नेत्रदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। इस दौरान नेत्रदान से जुड़ी अहम जानकारी भी उनको प्रदान की गई। डॉ. निसार अहमद ने कहा कि हमारे समाज में जितने लोग अंधेपन से पीड़ित है उनमें से अधिकतर लोगों का उपचार किया जा सकता है। किसी के द्वारा किया गया नेत्रदान किसी की आंखों में रोशनी ला सकता है। इस मौके पर आशा कार्यकर्ताएं भी मौजूद रहीं।