Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health checkup sivir in ponta

Sirmour News: निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 52 मरीजों का उपचार

Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
health checkup sivir in ponta
करुणा संस्था व रोटरी सखी द्वारा आयोजित हड्डी एवं जोड़ जांच शिविर में जांच को पहुंचे लोग। संवाद
डॉ. नितिन गुप्ता ने घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच कर दी सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में आयोजित निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर में 52 मरीजों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श और उपचार संबंधी सलाह दी गई। शिविर में सभी मरीजों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच भी मुफ्त की गई।
रोटरी क्लब पांवटा साखी, यमुना करुणा संस्था और पारस हेल्थ पंचकूला के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर डॉ. सबलोक मेडिकल सेंटर में आयोजित किया गया। पारस हेल्थ के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गुप्ता ने मरीजों की जांच की। उन्होंने घुटनों, कमर और जोड़ों के दर्द, गठिया तथा ऑस्टियोपोरोसिस से संबंधित समस्याओं पर परामर्श दिया। मरीजों को उपचार के साथ जीवनशैली में बदलाव, फिजियोथेरेपी और खानपान को लेकर भी सलाह दी गई।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन यमुना करुणा संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवेश सबलोक और महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता के सहयोग से किया गया। इस दौरान रोटरी क्लब पांवटा के अध्यक्ष यशपाल धीमान, रोटरी क्लब पांवटा साखी की अध्यक्ष कृष्णा खन्ना सहित विभिन्न संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की।----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed