फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health camp in day care center nahan

Sirmour News: डॉ. हाजरा रूबी ने नाहन में जांचा वरिष्ठजनों का स्वास्थ्य

Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
health camp in day care center nahan
सचित्र--
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर नाहन में मंगलवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। होम्योपैथी डॉ. हाजरा रूबी ने शिविर में आए वरिष्ठ नागरिकों के बीपी, शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की और उनको दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध करवाई। इसके अलावा विभिन्न बीमारियों की जांच रिपोर्ट भी देखी। शिविर में मौजूद कई लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के टिप्स भी प्रदान किए।


डॉ. हाजरा रूबी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने होम्योपैथी स्वास्थ्य केंद्र नाहन से महीने में दो दिन उनको वरिष्ठ नागरिक केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है। यहां हर महीने की 10 और 25 तारीख को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। दवा लेने के बाद कई लोग पूर्ण रूप ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन


शिविर में करीब तीन दर्जन वरिष्ठ जनों से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। इस मौके पर केंद्र की प्रबंधक अर्चना सैनी भी मौजूद रहीं।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed