फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Head of Pipliwala Panchayat of Paonta Sahib dismissed

Sirmour News: पांवटा साहिब की पिपलीवाला पंचायत का प्रधान बर्खास्त

Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Head of Pipliwala Panchayat of Paonta Sahib dismissed
पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने पर गिरी गाज
विज्ञापन

पंचायत प्रधान का पद भी घोषित कर दिया रिक्त
जनवरी 2023 को डीसी सिरमौर को मिली थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की पिपलीवाला पंचायत के प्रधान मोहम्मद सफी को प्रधान पद से बर्खास्त कर दिया है। इन पर जनवरी 2021 के पंचायतीराज चुनाव के दौरान नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने और सही तथ्य छिपाने के आरोप लगे थे। अब जांच के बाद इन्हें पद से हटा दिया, साथ ही पंचायत प्रधान का पद भी रिक्त घोषित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार जाहिद हुसैन पुत्र फकीर मोहम्मद ने जनवरी 2023 को उपायुक्त सिरमौर को शिकायत दी थी कि जनवरी 2021 में पंचायतीराज चुनाव में मोहम्मद सफी ने पंचायत प्रधान का नामांकन भरते समय उसमें कई सूचनाएं छिपाई हैं। शिकायत के बाद उपायुक्त सिरमौर ने मामले की जांच जिला पंचायत अधिकारी को सौंपी। जिला पंचायत अधिकारी ने सभी तथ्यों की जांच करते हुए पाया कि मोहम्मद सफी ने पंचायत प्रधान पद के लिए दाखिल नामांकन पत्र में कई जानकारियां छिपाईं। इसे लेकर पंचायत प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जांच में मोहम्मद सफी ने तथ्य छिपाए जाने की पुष्टि की। इसके बाद इन्हें पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन



6 साल तक नहीं लड़ सकते कोई भी चुनाव
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज अधिनियम के तहत विभिन्न शक्तियों का प्रयोग करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से पद से निष्कासित कर दिया है। साथ ही पंचायत की चल और अचल संपत्ति को सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश दिए हैं। मोहम्मद सफी को 6 साल तक किसी भी पद पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। जिला पंचायत अधिकारी सिरमौर विक्रम ठाकुर ने पंचायत प्रधान के निष्कासन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article