{"_id":"608d8ac28ebc3e8d2901e71a","slug":"hatti-samiti-ponta-election-nahan-news-sml36909846","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपी चौहान को फिर सौंपी हाटी समिति पांवटा की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपी चौहान को फिर सौंपी हाटी समिति पांवटा की कमान
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हाटी समिति इकाई पांवटा साहिब की बैठक इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान की अध्यक्षता में हुई जिसमें सर्वप्रथम हाटी समिति और चूड़ेश्वर सेवा समिति के सक्रिय सदस्य तपेंद्र ठाकुर के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया, जिसमें ओपी चौहान को दोबारा से अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। गुमान वर्मा को महासचिव, नेत्र सिंह तोमर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मोहीराम शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि खजान सिंह नेगी संरक्षक और पूर्ण तोमर मीडिया प्रभारी बनाए गए।
इसके अलावा राजेंद्र नेगी और जगत सिंह तोमर उपाध्यक्ष, ग्यार सिंह नेगी को सचिव, लायक सिंह शास्त्री, जगदीश चौहान और शिवानंद शर्मा सलाहकार चुना गया। जबकि कार्यकारिणी सदस्य अतर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, मोहन तोमर, जयपाल ठाकुर, बलदेव राणा, जीवन शर्मा, बस्तीराम, कुंदन सिंह चौहान, दारा सिंह तोमर, जीवन शर्मा, जगत चौहान और मदन शर्मा बनाए गए।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष ने विश्वव्यापी कोरोना महामारी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार की ओर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर समिति ने बाबर जौनसार की तर्ज पर गिरिपार क्षेत्र की 133 पंचायतों को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने की पुरजोर मांग सरकार से की।
...............